शेयर मंथन में खोजें

रैनबैक्सी लैब (Ranbaxy Lab) का मुनाफा 62% बढ़ा

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में रैनबैक्सी लेबोरेटरीज लिमिटेड (Ranbaxy Laboratories Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 754 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 465 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 62% की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 28% बढ़ कर 2691 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 2103 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 3:14 बजे 0.25% की कमजोरी के साथ यह 548.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख