शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) को 364 करोड़ रुपये का घाटा

धातु क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील लिमिटे़ड (Tata Steel Ltd) मुनाफे से घाटे में आ गयी है।
कंपनी को 30 सितंबर 2012 को खत्म हुई तिमाही में कंसोलिडेटेड घाटा 364 करोड़ रुपये हुआ है।
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 212 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि कंपनी की कुल आमदनी में 10% का इजाफा हुआ है। कंपनी की कुल आय पिछले साल के 31,334 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 34,334 करोड़ रुपये रही।
शेयर बाजार में टाटा स्टील के खराब नतीजों का असर कंपनी के शेयर पर दिखा। नतीजे की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 385.40 रुपये तक नीचे फिसल गया। हालाँकि बाद में यह कुछ सँभल गया। आखिरकार बीएसई में कंपनी का शेयर 3.25% गिरकर 390.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 नवंबर, 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख