शेयर मंथन में खोजें

यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) : डियोजियो (Diageo) खरीदेगी हिस्सा

यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) ने शराब बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी डियाजियो (Diageo) के साथ करार किया है।
इस करार के तहत डियोजियो यूनाइटेड स्पिरिट्स में 53.4% हिस्सेदारी खरीदेगी। यह सौदा करीब 210 करोड़ डॉलर का है और इसको कई तरह से पूरा किया जायेगा।
इस सौदे के तहत कंपनी की 27.4% हिस्सेदारी डियाजियो 1,440 रुपये प्रति शेयर के पर खरीदेगी और बाकी 26% हिस्से के लिए खुला प्रस्ताव (ओपन ऑफर) लाया जायेगा। इस समझौतों के पूरा हो जाने के बाद विजय माल्या यूएसएल तथा यूबीएचएल में बतौर चेयरमैन पद पर बने रहेंगे। वह यूएसएल कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए डियोजियो के साथ मिलकर काम करेंगे।
शेयर बाजार में यूनाइटेड स्पिरिट्स में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 1.22% गिरकर 1359.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 नवंबर, 2012) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख