शेयर मंथन में खोजें

जेपी इन्फ्राटेक (Jaypee Infratech) का मुनाफा घट कर 181 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड (Jaypee Infratech Ltd) के मुनाफे में 42% की गिरावट आयी है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 181 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 311 करोड़ रुपये रहा था।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 2% घट कर 705 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 716 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:42 बजे 0.92% के नुकसान के साथ यह 48.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख