शेयर मंथन में खोजें

मुनाफे से घाटे में धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank)

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक लिमिटेड (Dhanlaxmi Bank Ltd) को 19 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

पिछले साल की समान तिमाही में बैंक को 4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में बैंक की कुल आमदनी 18% घट कर 336 करोड़ रुपये रह गयी है। जो कि गत वर्ष की इसी अवधि में 411 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बैंक का शेयर भाव 58.60 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 12:08 बजे 5.81% के नुकसान के साथ यह 59.20 रुपये  पर है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख