शेयर मंथन में खोजें

एमएंडएम फाइनेंशियल (M&M Financial) ने जुटाये 867 करोड़ रुपये

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेस (Mahindra & Mahindra Financial Services) के क्वालिफाइड इन्स्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) इश्यू को अच्छा समर्थन मिला है।
कंपनी का यह इश्यू 7 नवंबर को खुला था और यह इस क्यूआईपी के जरिये 97.50 लाख शेयर जारी कर रही है। कंपनी ने इन शेयरों को 889 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर जारी किया जा रहा है। इस तरह इस क्यूआईपी के जरिये कंपनी ने तकरीबन 867 करोड़ रुपये जुटाये हैं। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1024.65 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। बीएसई में कंपनी का शेयर 4.62% की बढ़त के साथ 992.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख