शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) : दक्षिण अफ्रीका की कंपनी को खरीदेगी

दवा निर्माता कंपनी सिप्ला लिमिटेड (Cipla Ltd) दक्षिण अफ्रीका की सिप्ला मेडप्रो (Cipla Medpro) कंपनी के अधिग्रहण पर विचार कर रही है।
गौरतलब है कि कंपनी सिप्ला मेडप्रो में 51% हिस्सेदारी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढ़ा रही है।
कंपनी के मुताबिक सिप्ला मेडप्रो के अधिग्रहण के लिए बातचीत का दौर जारी है। इस अधिग्रहण के लिए भारतीय कंपनी ने 8.55 रैंड प्रति शेयर का सुझाव दिया है। हालाँकि कंपनी ने साफ किया है कि यह सिर्फ शुरुआती बातचीत है। यदि सब कुछ सामान्य रहता है तो भविष्य में इस अधिग्रहण के लगभग 22 करोड़ डॉलर में होने के उम्मीद है।
इस खबर के बाद कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख देखने को मिला। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 392.50 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 3:15 बजे 3.24% की मजबूती के साथ 392.10 रुपये पर बंद रहा। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख