शेयर मंथन में खोजें

कुटॉन्स रिटेल (Koutons Retail) को 39.66 करोड़ रुपये का घाटा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कुटॉन्स रिटेल इंडिया लिमिटेड (Koutons Retail India Ltd) के घाटे में इजाफा हुआ है।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी का घाटा 39.66 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 38.13 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की आमदनी में भी कमी आयी है। जुलाई-सितंबर 2012 में कंपनी की आय 3.32 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अवधि में यह 53.46 करोड़ रुपये रही थी।
कुटॉन्स रिटेल ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया गुरुवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बुधवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 3.25% की मजबूती के साथ 6.99 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख