शेयर मंथन में खोजें

रैनबैक्सी लैब (Ranbaxy Lab) ने अमेरिकी बाजार से दवाएँ वापस ली

रैनबैक्सी लेबोरेटरीज लिमिटेड (Ranbaxy Laboratories Ltd) ने बाजार से अपनी दवाओं को वापस ले लिया है।
कंपनी ने एटॉर्वैस्टैटिन कैल्सियम (Atorvastatin Calcium) की 10 एमजी, 20 एमजी, 40 एमजी और 80 एमजी गोलियों को अमेरिकी बाजार से हटा लिया है।  
कंपनी ने कुछ कारणों से अस्थायी तौर पर बाजार से दवाईयों को हटाने का फैसला किया है। हालाँकि, इस संबंध में जाँच के बाद एक-दो सप्ताह में दवाईयों की आपूर्ति दोबारा से बहाल कर दी जायेगी।
गौरतलब है कि ये लिपिटॉर (Lipitor) की जेनेरिक वर्जन दवा है। जिसका इस्तेमाल शरीर में कॉलेस्ट्राल की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 495.60 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 1:26 बजे कंपनी का शेयर भाव 2.87% के नुकसान के साथ 498 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख