शेयर मंथन में खोजें

वीए टेक वेबैग (VA Tech Wabag) को 217 करोड़ रुपये का ठेका

वीए टेक वेबैग लिमिटेड (VA Tech Wabag Ltd) को नया ठेका हासिल हुआ है।
यह ठेका 217 करोड़ रुपये का है। कंपनी को बैंगलौर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (Bangalore Water Supply & Sewerage Board) की ओर से एक ठेका मिला है। जिसके तहत कंपनी को 194 करोड़ रुपये की लागत से केएंडसी वैली पर 60 एमएडी वेस्ट पानी ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है।
वहीं, कंपनी को सात वर्षों की अवधि के लिए 23 करोड़ रुपये की लागत से संयंत्र के संचालन और देख-रेख का कार्य भी दिया गया है। इस परियोजना को जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी (JICA) की ओर से पैसा दिया गया है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 10:38 बजे 2.26% की बढ़त के साथ यह 532 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख