शेयर मंथन में खोजें

रैनबैक्सी लैब (Ranbaxy Lab) ने अमेरिकी बाजार में उतारी दवा

दवा निर्माता कंपनी रैनबैक्सी लेबोरेटरीज लिमिटेड (Ranbaxy Laboratories Ltd) ने अमेरिकी बाजार में अपनी नयी दवा पेश की है।
कंपनी ने बाजार में एबसोरिका (Absorica) कैप्सूल्स को लांच किया है। इस दवा का इस्तेमाल 12 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों में गंभीर गाँठदार मुहाँसों के इलाज में किया जाता है। गौरतलब है कि यह एक्यूटेन (Accutane) की जेनेरिक दवा है। 
इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 503 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 1:36 बजे 0.06% के नुकसान के साथ यह 496.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख