शेयर मंथन में खोजें

आईओसी (IOC) पश्चिमी तट पर रिफाइनरी का निर्माण करेगी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Ltd) पश्चिमी तट पर एक नयी रिफाइनरी के निर्माण की योजना बना रही है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कंपनी गुजरात (Gujarat) और महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक नयी रिफाइनरी का निर्माण करने जा रही है। इस रिफाइनरी का निर्माण 30,000 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा। कंपनी पश्चिमी तट पर रिफाइनरी के निर्माण से अपनी तेल-शोधन क्षमता को बढ़ा कर 100 मिलियन टन करना चाहती है। इस रिफाइनरी को 13वीं पंचवर्षीय योजना के तहत स्थापित किया जायेगा। कंपनी ने 2021-22 तक इस रिफाइनरी से 100 मिलियन टन तेल-शोधन क्षमता का लक्ष्य रखा है। 
गौरतलब है कि गुजरात के कोयाली क्षेत्र में स्थित कंपनी के रिफाइनरी की तेलशोधन-क्षमता 13.7 मिलियन टन है। 
मंगलवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 0.39% की बढ़त के साथ यह 260.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख