शेयर मंथन में खोजें

एम्फैसिस (Mphasis) ने अमेरिकी कंपनी को खरीदा

एम्फैसिस लिमिटेड (Mphasis Ltd) ने अमेरिका की डेटा एनालिटिक्स कंपनी डिजिटल रिस्क एलएलसी (Digital Risk LLC) को खरीद लिया है।
यह सौदा नकद 17.5 करोड़ डॉलर में हुआ है। डिजिटल रिस्क मॉर्गेज मार्केट में काम करती है और उसके पास एनालिटिक्स प्लैटफॉर्म भी है। कंपनी को उम्मीद है कि जनवरी अंत तक सौदा पूरा होगा।
शेयर बाजार में एम्फैसिस के शेयर में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 413 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 3.22% की बढ़त के साथ 400.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख