शेयर मंथन में खोजें

एलएंडटी (L&T) को 732 करोड़ रुपये का ठेका

लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd) को नया ठेका प्राप्त हुआ है।
कंपनी को 732 करोड़ रुपये का ठेका न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि (Nuclear Power Corporation of India Ltd) की ओर से राजस्थान अटॉमिक पावर प्लांट (Rajasthan Atomic Power Plant) के लिए मिला है।
जिसके तहत कंपनी को कोटा स्थित संयंत्र के लिए 700 मेगावाट क्षमता की दो नयी इकाईयों के लिए टर्बाइनों की स्थापना, कमिशनिंग और आपूर्ति का जिम्मा सौंपा गया है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 0.45% की बढ़त के साथ यह 1,666 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2012)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख