शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) को 3550 करोड़ रुपये का मुनाफा

सूचना तकनीक (आईटी) क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज लिमिटेड (Tata Consultancy Services Ltd) के कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर रहे हैं।
तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 3434 करोड़ रुपये से 3.4% बढ़कर 3550 करोड़ रुपये हो गया। सालाना आधार पर भी कंपनी ने मुनाफे में 26.7% की बढ़ोतरी दिखायी है। टीसीएस की तिमाही आधार पर आमदनी 2.9% बढ़कर 16,070 करोड़ रुपये हो गयी। सालाना आधार पर आमदनी 21.7% बढ़ी है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 में टीसीएस का ईपीएस (बेसिक) बढ़ कर 18.10 रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 14.30 रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी ने 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा ठेका देने वाले 2 नये ग्राहक जोड़े हैं।
कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक आज हुई। इसमें कंपनी के 1 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों पर 3 रुपये का तीसरा अंतरिम लाभांश का ऐलान किया गया।
कंपनी के नतीजे सोमवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब मंगलवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज के कारोबार में टीसीएस के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 27.95 रुपये यानी 2.14% की मजबूती के साथ 1334.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख