शेयर मंथन में खोजें

बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के मुनाफे में 57% की वृद्धि

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में बर्जर पेंट्स लिमिटेड (Berger Paints Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 77 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 49 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 57% की बढ़ोतरी हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय 17% बढ़ कर 920 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 783 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 2:30 बजे 3.06% की बढ़त के साथ यह 185.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख