शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सन फार्मा, एनबीसीसी, वोल्टास, अशोक लेलैंड और बजाज फिनसर्व

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें सन फार्मा, एनबीसीसी, वोल्टास, अशोक लेलैंड और बजाज फिनसर्व शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - अशोक लेलैंड, अमारा राजा बैटरीज, बजाज ऑटो, बजाज होल्डिंग्स, टाटा केमिकल्स, स्ट्राइड्स शासुन, एरो टेक्सटाइल्स, एशियन ग्रैनिटो, कैपेसाइट इन्फ्रा, डालमिया भारत, डेन नेटवर्क्स और फ्यूचर लाइफ
सन फार्मा - सन फार्मा ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा पेश की है।
एनबीसीसी - एनबीसीसी का बोर्ड 25 मई को अंतिम लाभांश की घोषणा पर विचार करेगा।
गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स - कंपनी ने सेंट्रेक्स मेटल्स के साथ समझौता किया।
वोल्टास - वोल्टास का जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफा 3.1% गिरावट के साथ 194.2 करोड़ रुपये रह गया।
बजाज फिनसर्व - बजाज फिनसर्व का मुनाफा 28% की बढ़ोतरी के साथ 685 करोड़ रुपये रहा।
जेपी इन्फ्राटेक - कंपनी का चौथी तिमाही का घाटा 667.5 करोड़ रुपये से घट कर 480.5 करोड़ रुपये रह गया।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया - बैंक का घाटा एनपीए बढ़ने से 591.77 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,113.5 करोड़ रुपये रहा।
जेके टायर - जेके टायरका तिमाही मुनाफा 89.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 158.9 करोड़ रुपये रहा।
गोदरेज एग्रोवेट - गोदरेज एग्रोवेट की सहायक इकाई क्रीमलाइन डेयरी तमिलनाडु में 3 ग्रीनफील्ड दूध प्रसंस्करण संयंत्रों के लिए 400 करोड़ रुपये निवेश करेगी।
जेके पेपर - लेनदारों की समिति ने सिरपुर पेपर मिल्स के लिए समाधान योजना को हरी झंडी दिखायी।
मैकलॉड रसेल - मैकलॉड रसेल ऋण चुकाने के लिए संपत्ति बेच सकती है। (शेयर मंथन, 18 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख