शेयर मंथन में खोजें

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) को हुआ 651.2 करोड़ रुपये का घाटा

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) या इंडिगो को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 651.2 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

नवंबर 2015 में सूचीबद्ध होने के बाद यह कंपनी का पहला तिमाही घाटा है। वहीं कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में 551.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालाँकि प्रमुख विमानन कंपनी की साल दर साल आधार पर शुद्ध आमदनी 5,290.9 करोड़ रुपये से 17% की बढ़त के साथ 6,185.31 करोड़ रुपये रही। कंपनी को हुए घाटे के दो मुख्य कारण हैं, जिनमें ईंधन की कीमतों में वृद्धि और रुपये में आयी कमजोरी शामिल है। इससे इंडिगो सहित सभी भारतीय विमानन कंपनियों की लागत में काफी इजाफा हुआ है।
इंडिगो की ईंधन लागत 1,647.30 करोड़ रुपये से 84.30% की बढ़ोतरी के साथ 3,035.5 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी। वहीं कंपनी का एबिटार, एयरलाइन की लाभकारिता मापने का महत्वपूर्ण तरीका, 1,581.1 करोड़ रुपये से 86% घट कर 220.4 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा कंपनी की उपलब्ध सीट प्रति किलोमीटर लागत (सीएएसके) 24% की बढ़त के साथ 3.74 रुपये हो गयी। वहीं आरएएसके (उपलब्ध सीट प्रति किलोमीटर आमदनी) 3.52 रुपये से 8.1% घट कर 3.23 रुपये रह गयी।
बता दें कि कंपनी के नतीजे जानकारों के अनुमान से काफी कमजोर रहे।
उधर बीएसई में इंडिगो के शेयर ने 817.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 773.00 रुपये पर शुरुआत की। सवा 10 बजे के करीब यह 4.40 रुपये या 0.54% की गिरावट के साथ 812.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख