शेयर मंथन में खोजें

सीएफओ के इस्तीफे से एक महीने के भाव तक गिरा ल्युपिन (Lupin) का शेयर

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) रमेश स्वामीनाथन (Ramesh Swaminathan) ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इस खबर से आज ल्युपिन का शेयर अपने एक महीने के निचले भाव (830.00 रुपये) तक गिरा। स्वामीनाथन ल्युपिन के साथ करीब 12 साल तक जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने वित्त वर्ष 2007-08 से 2017-18 तक कंपनी की बिक्री 2,773 करोड़ रुपये से 15,560 करोड़ रुपये तक पहुँचाने में काफी अहम भूमिका निभायी। कंपनी ने अभी तक स्वामीनाथन की जगह नये नाम की घोषणा नहीं की है।
गौरतलब है कि ल्युपिन से पहले स्वामीनाथन विभिन्न उप-क्षेत्रों में जर्मन उपभोक्ता वस्तु कंपनी हेनकेल के वित्तीय विभाग के प्रमुख रहे थे। बता दें कि कल ल्युपिन स्वामीनाथन के इस्तीफे की घोषणा बाजार बंद होने के बाद की थी, जिसका प्रभाव आज कंपनी के शेयर पर देखने को मिला।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर 849.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 839.00 रुपये पर खुल कर शुरू में ही 830.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 10 बजे तक दबाव में रहने के बाद इसमें मजबूती आनी शुरू हुई। 1 बजे के आस-पास ल्युपिन के शेयरों में 4.30 रुपये या 0.51% की वृद्धि के साथ 853.35 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख