शेयर मंथन में खोजें

फाइजर (Pfizer) और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (GlaxoSmithKline) के बीच संयुक्त उद्यम के लिए हुआ करार

फाइजर (Pfizer) की अमेरिका में स्थित मूल कंपनी फाइजर इंक (Pfizer Inc) ने ब्रिटिश दवा कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन पीएलसी (GlaxoSmithKline Plc) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया है।

फाइजर ने कहा है कि इस संयुक्त उद्यम कंपनी के पोर्टफोलियो में कोरेक्स, जेलुसिल और बीकोस्यूल्स ब्रांड शामिल नहीं होंगे। भारत में फाइजर स्वयं इन ब्रांडों की बिक्री जारी रखेगी।
दोनों कंपनियों के निदेशक समूहों ने सौदे को हरी झंडी दिखा दी है, जिसके तहत फाइजर अपने उपभोक्ता हेल्थकेयर व्यवसाय का ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन के मौजूदा उपभोक्ता हेल्थकेयर व्यवसाय में योगदान देगी। संयुक्त उद्यम कंपनी में फाइजर को 32% इक्विटी हिस्सेदारी मिलेगी और संयुक्त उद्यम बोर्ड के नौ सदस्यों में से तीन को नियुक्त करने का अधिकार भी होगा।
उधर बीएसई में फाइजर का शेयर 2,878.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 2,911.35 रुपये पर खुल कर 2,958.00 रुपये के एक महीने के शिखर तक चढ़ा। हालाँकि सुबह से फाइजर के शेयरों में बिकवाली भी जारी रही है। 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 11.25 रुपये या 0.39% की बढ़ोतरी के साथ 2,890.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख