शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : फोर्टिस हेल्थकेयर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी एंटरप्राइजेज, स्ट्राइड्स फार्मा और यूनिकेम लैब

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें फोर्टिस हेल्थकेयर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी एंटरप्राइजेज, स्ट्राइड्स फार्मा और यूनिकेम लैब शामिल हैं।

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशंस - कंपनी को एलऐंडटी से 148 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं।
फोर्टिस हेल्थकेयर - बाजार नियामक ने सिंह ब्रॉदर्स और अन्य को 3 महीने के भीतर ब्याज के साथ 403 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश दिया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - कंपनी ने वक्त होल्डिंग्स में 5.56% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया।
ईपीसी इंडस्ट्रीज - बोर्ड ने कंपनी का नाम ईपीसी इंडस्ट्रीज से महिंद्रा ईपीसी इरिगेशन करने की मंजूरी दी।
यूनिकेम लैब - कंपनी को प्रैमिपेक्सोल डाइहाइड्रोक्लोराइड गोली के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली।
अदाणी एंटरप्राइजेज - कंपनी ने नयी सहायक इकाई शुरू की।
स्ट्राइड्स फार्मा साइंस - इंडिया लाइफ साइंसेज फंड III ने स्ट्राइड्स के साथ साझेदारी की है।
हिंदुजा ग्लोबल सॉल्युशंस - सहायक कंपनी एचजीएस एक्सिसप्वाइंट हेल्थ ने कई अमेरिकी नर्स सलाह लाइन सेवा अनुबंधों की बिक्री के लिए निश्चित समझौते किये हैं।
स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया - रुमा नागरथ को कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया।
आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग - रेल विकास निगम ने कंपनी को दिया ठेका रद्द किया।
ल्युमैक्स ऑटो - ल्युमैक्स ऑटो ने कंपनी और ल्युमैक्स डीते ऑटो इंडस्ट्रीज के बीच विलय की एक योजना को मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख