शेयर मंथन में खोजें

एमआरएफ (MRF) : प्रबंधन के वादे पर कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

देश की सबसे बड़ी टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ (MRF) के चेन्नई (तमिलनाडु) के तिरुवोट्टियुर में स्थित उत्पादन संयंत्र के कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है।

संयंत्र के 90% से ज्यादा कर्मियों ने प्रबंधन द्वारा अपनी माँगे स्वीकार किये जाने पर करीब 20 दिन बाद हड़ताल समाप्त की है। कर्मचारी वेतन बढ़ाने और कुछ क्षेत्रों से सीसीटीवी कैमरों को हटाने की माँग कर रहे थे।
खबरों के अनुसार तिरुवोट्टियुर संयंत्र में सामान्य उत्पादन फिर से शुरू हो गया है और कर्मियों के वेतन में 16,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। मगर कैमरे हटाने की माँग मानी गयी है या नहीं, अभी यह साफ नहीं हो पाया है।
इस संयंत्र में प्रति कर्मचारी औसत वेतन 23,000 रुपये प्रति माह है। मगर यूनियन का दावा है कि अन्य संयंत्रों में यह 40,000 रुपये है। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच 2009 में वेतन को लेकर समझौता हुआ था।
बीएसई में एमआरएफ का शेयर 55,253.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 54,999.95 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान यह 56,300.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ने के बाद अंत में 646.75 रुपये या 1.17% की मजबूती के साथ 55,900.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,707.99 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख