शेयर मंथन में खोजें

डालमिया भारत ग्रुप : सहायक कंपनियों की म्यूचुअल फंड इकाइयों का अवैध रूप से हस्तांतरण

डालमिया भारत ग्रुप (Dalmia Bharat Group) की सूचीबद्ध कंपनी ओडिशा सीमेंट (Odisha Cement) ने एक्सचेंजों को सहायक कंपनियों की म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) इकाइयों के अवैध रूप से हस्तांतरण किये जाने की सूचना दी है।

ओडिशा सीमेंट के मुताबिक इन इकाइयों को समूह की सहायक कंपनियों ओसीएल इंडिया (OCL India) और डालमिया सीमेंट्स ईस्ट (Dalmia Cement East) के डीमैट खातों से डिपॉजिटरी प्रतिभागी द्वारा गलत तरीके से हस्तांतरित किया गया है।
ओडिशा सीमेंट ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद कहा कि इन इकाइयों का मूल्य 344 करोड़ रुपये है। कंपनी ने नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बाजार नियामक सेबी सहित अन्य उपयुक्त प्राधिकरणों को इस मामले की सूचना दे दी है। सेबी ने मामले की जाँच भी शुरू कर दी है।
ओडिशा सीमेंट ने नयी दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के पास भी आपराधिक शिकायत दर्ज करवायी है।
इस खबर से ओडिशा सीमेंट का शेयर दबाव में है। बीएसई में ओडिशा सीमेंट का शेयर 1,211.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 1,171.90 रुपये पर खुल कर 1,150.10 रुपये तक फिसला है। सवा 10 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 27.20 रुपये या 2.25% की गिरावट के साथ 1,183.90 रुपये पर लेन-देन चल रही है। वहीं डालमिया भारत शुगर का शेयर इस समय 7.90 रुपये या 7.03% की मजबूती के साथ 120.30 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख