शेयर मंथन में खोजें

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 11% गिरा, एनआईआई 25.4% बढ़ा

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में 11% गिरा है। मुनाफा 765.2 करोड़ रुपये से घटकर 680.7 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई में 25.4% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 एनआईआई 3745.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 4694.9 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का प्रोविजन सालाना आधार पर दोगुना बढ़ा है। प्रोविजन 476.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 994.4 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन 37.7% बढ़कर 722.3 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बैंक का सकल एनपीए 1.88% से बढ़कर तिमाही आधार पर 1.9% के स्तर पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए 06% से घटकर 0.59% के स्तर पर आ गया है। पहली तिमाही में नए एनपीए में 23% की बढ़ोतरी हुई है। तिमाही आधार पर नए एनपीए 1347 करोड़ रुपये से बढ़कर 1657 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का पहली तिमाही में लोन में 22% की वृद्धि रही। जमा वृद्धि 35.8%, तो रिटेल डिपॉजिट में 44% की बढ़ोतरी रही। CASA जमा में 36.1% की बढ़ोतरी रही। रिटर्न ऑन एसेट (ROA) 1.26% से घटकर 0.91% दर्ज हुआ है। रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 11.78% से घटकर 8.32% रहा है। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 6.35% से घटकर 6.2% के स्तर पर आ गया है। वहीं कासा रेश्यो (CASA Ratio) 47.2% से घटकर 46.6% हो गया है। बैंक का शेयर 0.47% चढ़ कर 74.83 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 29 जुलाई 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!