शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा का पहली तिमाही में मुनाफा 9.5% बढ़ा, एनआईआई 5.5% बढ़ा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा पहली तिमाही में 9.5% बढ़ा है। मुनाफा 4070.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 4458.2 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई में 5.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 एनआईआई 10996.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,600 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक के प्रोविजन में सालाना आधार पर 48% की कमी आई है। प्रोविजन 1946.8 करोड़ रुपये से गिर कर 1010.7 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन 22.4% गिर कर 1301.9 करोड़ रुपये से घटकर 1010.7 करोड़ रुपये रह गया है। बैंक का सकल एनपीए यानी ग्रॉस एनपीए 2.92% से घटकर तिमाही आधार पर 2.88% के स्तर पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए 0.68% से बढ़कर 0.69% के स्तर पर आ गया है। बैंक का घरेलू शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.45% से घटकर 3.3% रहा है। वहीं वैश्विक स्तर पर शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.27% से घटकर 3.18% रहा है। पहली तिमाही में स्लिपेजेज यानी नए एनपीए में 13.7% की बढ़ोतरी हुई है। नए एनपीए सालाना आधार पर 2452 करोड़ रुपये से बढ़कर 2787 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर इसमें नए एनपीए में 2.54% की गिरावट देखने को मिली है और यह 2855 करोड़ रुपये से घटकर 2787 करोड़ रुपये रह गया है। कासा (CASA) रेश्यो तिमाही आधार पर 41.33% से घटकर 40.62% रहा है। बैंक का रिटर्न ऑन एसेट (ROA) 1.11% से बढ़कर 1.13% हो गया है, वहीं रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 20.03% से घटकर 17.45% के स्तर पर आ गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 1.01% गिर कर 253.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 31 जुलाई 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!