शेयर मंथन में खोजें

एस्ट्राजेनेका फार्मा को सीडीएससीओ से डूर्वालुमैब दवा के लिए मंजूरी मिली

दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका फार्मा के लिए बड़ी खबर है। कंपनी को भारत में कैंसर की दवा बाजार में उतारने के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी सीडीएससीओ (CDSCO) यानी सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन से मिला है।

 कंपनी को durvalumab दवा के लिए मंजूरी मिली है। इसका इस्तेमाल केमोथेरैपी के साथ किया जाता है। यहीं नहीं इसका इस्तेमाल सर्जरी के बाद durvalumab मोनोथेरैपी के तौर पर भी किया जाता है। कंपनी को durvalumab दवा की बिक्री और वितरण के लिए सीडीएससीओ से आयात के लिए मंजूरी मिली है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक 120 मिलीग्राम/2.4 मिली लीटर और 500 मिली ग्राम प्रति 10 मिली लीटर सॉल्यूशन के लिए मंजूरी मिली है। आपको बता दें कि सीडीएससीओ भारत सरकार के डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज के तहत काम करता है। इस दवा से NSCLC के इलाज में durvalumab दवा के इस्तेमाल से थेरेप्यूटिक इस्तेमाल का दायरा बढ़ जाएगा। इससे 4 सेंटिमीटर और इससे ज्यादा के लिए नोड पॉजिटिव मामलों के इलाज की उम्मीद बढ़ जाएगी। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी को मिले इस मंजूरी से इन्फ्यूजन के लिए भारत में durvalumab दवा को उतारने का रास्ता साफ हो गया है। कंपनी का शेयर 1.69% गिर कर 6746.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 सितंबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख