शेयर मंथन में खोजें

ल्यूपिन के पीथमपुर इकाई को यूएसएफडीए से आपत्ति जारी, शेयर पर दिखा दबाव

दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से बड़ा झटका लगा है। कंपनी के पीथमपुर इकाई को यूएसएफडीए से 3 आपत्तियां जारी हुई हैं। यूएसएफडीए ने पीथममुर इकाई की जांच 16 से 27 सितंबर के दौरान की गई थी। 28 सितंबर को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी यूएसएफडीए की ओर से जारी आपत्तियों का जवाब देने की तैयारी कर रही है।

 कंपनी यह जवाब तय समय के भीतर दाखिल करेगी।कंपनी को यह आपत्ति उसके पीथमपुर इकाई के एपीआई और फिनिश्ड प्रोडक्ट डिविजन को जारी हुआ है। कंपनी के मुताबिक आय में भारतीय कारोबार का योगदान बढ़ रहा है। भारतीय कारोबार में इंडिया रीजन फॉर्मूलेशन के साथ दूसरे फॉर्मूलेशन जो भारत में होते हैं, वो भी शामिल होते हैं। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 77.2% की बढ़त के साथ 801.3 करोड़ रुपये रहा था। वहीं आय 16.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,600.3 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। कामकाजी मुनाफा 22.9% की बढ़त के साथ 1240.9 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का शेयर 1.24% की गिरावट के साथ 2191.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 30 सितंबर 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख