शेयर मंथन में खोजें

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अपग्रेडेशन से नाल्को के शेयर में उछाल

नाल्को (NALCO) के शेयर में आज मजबूती दिखी। कंपनी के शेयर में मजबूती की वजह शेयर के प्राइस टार्गेट में बढ़ोतरी करना था। कोटक ने शेयर पर आकर्षक रिस्क रिवॉर्ड बताया है। 10 एनालिस्ट की ओर से किए गए कवरेज में से 4 ने खरीदारी की राय दी है।

 वहीं तीन एनालिस्ट ने होल्ड की राय दी है, जबकि बाकी तीन ने बिकवाली की राय दी है। ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कंपनी को अपग्रेड किया है। ब्रोकरेज हाउस ने बिकवाली की रेटिंग से अपग्रेड कर 'ADD' की रेटिंग दी है। यही नहीं प्राइस टार्गेट भी 47% से बढ़ा दिया है। शेयर का प्राइस टार्गेट 160 रुपये से बढ़ाकर 235 रुपये कर दिया है। नया टार्गेट सोमवार को शेयर के बंद भाव से 12 फीसदी अपसाइड की संभावना जताई गई है। आपको बता दें कि कंपनी का शेयर पिछले 1 महीने में 22% तक बढ़ गया है। ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि एलुमिना बाजार में मांग पर दबाव का फायदा मिलेगा। कैप्टिव कोल माइन्स के शुरू होने से पिछले वित्त वर्ष में लागत कम रखने में सफल रहा। यही नहीं इसके अलावा आगे भी कीमत कम रखने में सफल रहेगी। हालाकि एलुमिना रिफानरी के विस्तार का काम धीरे-धीरे हो रहा है। वित्त वर्। 2027 के दूसरी छमाही में भी समान योगदान रहेगा। नाल्को का शेयर 6.63% चढ़ कर 224.23 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 1 अक्टूबर 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख