शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में 11.3%, एनआईआई 4.63% बढ़ा

केनरा बैंक ने कल दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के मुनाफे में 11.3% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुनाफा 3606 करोड़ रुपये से बढ़कर 4015 करोड़ रुपये हो गया है। एसेट क्वालिटी में सुधार का असर मुनाफा पर दिखा है। ब्याज से शुद्ध आय में 4.63% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई 8903 करोड़ रुपये से बढ़कर 9315 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बैंक का सकल एनपीए (NPA) तिमाही आधार पर 4.14% से घटकर 3.73% के स्तर पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए 1.24% से घटकर 0.99% रह गया है। सालाना आधार पर बैंक का प्रोविजन 2608 करोड़ रुपये से घटकर 2251 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 16.57% पर रहा है। प्रोविजन कवरेज रेश्यो सुधरकर 90.89% हो गया है। वैश्विक कारोबार में 9.42% की वृद्धि हुई है और यह 23.59 लाख करोड़ रुपये रही है। वैश्विक स्तर पर क्रेडिट-डिपॉजिट रेश्यो 75.11% रहा है। बैंक ने 10 खातों के लिए 678 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोविजनिंग की है। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.90% से घटकर 2.88% के स्तर पर आ गया है। कासा (CASA) रेश्यो 31.27% दर्ज हुआ है। दूसरी तिमाही में 2309 करोड़ रुपये के नए एनपीए हुए हैं। बैंक को रिटेल, एग्री, एमएसएमई में 4% वृद्धि हासिल करने का भरोसा है। बैंक ने केनरा रोबोको के आईपीओ को बाजार की स्थिति अनुकूल रहने पर जनवरी-मार्च के दौरान लाने की बात कही है। केनरा बैंक का शेयर 0.31% गिर कर 103.36 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख