शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी कंपनी अदारा इंक (Adara Inc) का अधिग्रहण करेगी रेटगेन ट्रैवल

सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (SaaS) कंपनी रेटगेन ट्रैवल की अधिग्रहण की योजना है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में अमेरिकी कंपनी के अधिग्रहण के बारे में कहा गया है। यह एक ग्राहकों से जुड़ा एक इंटेलीजेंस फर्म है जिसका नाम अदारा इंक (Adara Inc) है।

बीएसई का एसएमई के लिए गोवा सरकार से करार

देश के नामी स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने गोवा सरकार के साथ हाथ मिलाया है। बीएसई ने गोवा सरकार के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। बीएसई ने यह करार गोवा राज्य के स्मॉल, मीडियम एंटरप्राइजेज यानी एसएमई (SMEs) के विकास के लिए किया है।

जायडस लाइफसाइंसेज की अमेरिकी सब्सिडियरी ने नई दवा को बाजार में उतारा

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज ने अमेरिकी बाजार में एक नई दवा को उतारा है। इस दवा का इस्तेमाल मिर्गी के इलाज में किया जाता है। यह दवा टोपिरामेट (Topiramate) एक्सटेंडेड रिलीज (ER) का जेनरिक संस्करण है।

स्मार्ट मीटर कारोबार के लिए अदाणी ट्रांसमिशन ने किया नई सब्सिडियरी का गठन

अदाणी ट्रांसमिशन ने एक नई सब्सिडियरी के गठन का ऐलान किया है। कंपनी ने यह सब्सिडियरी स्मार्ट मीटर कारोबार के लिए गठित किया है। कंपनी ने इसका नाम बीईएसटी (BEST) स्मार्ट मीटरिंग लिमिटेड यानी बीएसएमएल (BSML) रखा है।

जेएसडब्लू एनर्जी ने पूरा किया इंड बराथ (Ind-Barath Energy (Utkal) का अधिग्रहण

जेएसडब्लू (JSW) एनर्जी ने इंड बराथ (Ind-Barath Energy (Utkal) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने यह अधिग्रहण 1047 करोड़ रुपये में किया है। कंपनी ने Ind-Barath Energy (Utkal) का अधिग्रहण इंसॉल्वेंसी प्रक्रिया के जरिए की है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!