शेयर मंथन में खोजें

मैक्स हेल्थकेयर का जीनोमिक्स बायोटेक कंपनी अनुवा (Anuva) के साथ करार

मैक्स हेल्थकेयर ने जीनोमिक्स बायोटेक कंपनी अनुवा (Anuva) के साथ करार का ऐलान किया है। इस करार का मकसद जीनोमिक्स आधारित अनुसंधान करना है। इसमें भारत में संक्रामक और गैर संक्रामक बीमारियों से जुड़े अनुसंधान किए जाएंगे।

पावर मैक प्रोजेक्ट्स को 1034 करोड़ रुपये के 3 ऑर्डर मिले

पावर मैक प्रोजेक्ट्स (पावर मैक) को तीन प्रोजेक्टस हासिल हुए हैं। कंपनी को मिले 3 प्रोजेक्टस में एक प्रोजेक्ट्स अदानी ग्रुप से जुड़ा हुआ है। कंपनी को मिले ऑर्डर्स की कुल वैल्यू 1,034 करोड़ रुपये है।

अरविंदो फार्मा के संयुक्त उपक्रम को वैक्सीन के लिए मंजूरी

अरविंदो फार्मा ने मंगलवार को जानकारी दी है कि उसके संयुक्त उपक्रम टरजिन बायोटेक (Tergene Biotech) को सीडीएससीओ (CDSCO) के सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी यानी एसईसी (SEC) से सिफारिश मिली है।

सुवेन फार्मा के प्रोमोटर एडवेंट इंटरनेशनल को बेचेंगे 50.1 हिस्सा

 सुवेन फार्मा के प्रोमोटर जस्ती फैमिली कंपनी में 50.1 हिस्सा बेच रही है। कंपनी को 50.1 हिस्सा बिक्री के बदले 6,313.08 करोड़ रुपये मिलेंगे। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी यह हिस्सेदारी वैश्विक प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टर एडवेंट इंटरनेशनल को बेचेगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!