शेयर मंथन में खोजें

मुंबई में वेयरहाउस प्रोजेक्ट के लिए मैक्रोटेक डेवलपर्स ने खरीदी जमीन

रियल्टी कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स की वेयरहाउस प्रोजेक्ट विकसित करने की योजना है। कंपनी मुंबई में वेयरहाउस प्रोजेक्ट विकसित करेगी। कंपनी की इस प्रोजेक्ट पर करीब 330 करोड़ रुपये निवेश की योजना है।

सरकार आईआरसीटीसी में ओएफएस के जरिए 5% हिस्सा बेचेगी

सरकार आईआरसीटीसी (IRCTC) यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म में 5 फीसदी हिस्सा बेचेगी। सरकार आईआरसीटीसी में हिस्सा ओएफएस (OFS) यानी ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेगी।

वीआरएल (VRL) लॉजिस्टिक्स और इक्विटास होल्डिंग्स में हुए बड़े सौदे

लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में काम कर रही कंपनी वीआरएल (VRL) लॉजिस्टिक्स के प्रोमोटर ने कंपनी के 5.4 फीसदी हिस्सा बेचा है। कंपनी ने यह हिस्सा खुले बाजार के लेनदेन तहत बेचा है।

जेबी केमिकल्स का राजेल के अधिग्रहण के लिए ग्लेनमार्क फार्मा से करार

जेबी केमिकल्स और फार्मास्यूटिकल्स ने राजेल (Razel) या रोसुवैसटेटिन फ्रेंचाइजी के अधिग्रहण के लिए करार किया है। कंपनी ने यह अधिग्रहण दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा से किया है। यह अधिग्रहण भारत और नेपाल के लिए कंपनी ने किया है।

जनरल अटलांटिक सिंगापुर फंड ने आईआईएफएल (IIFL) वेल्थ में 3.5 फीसदी हिस्सा बेचा

एसेट प्रबंधन कंपनी आईआईएफएल (IIFL) वेल्थ मैनेजमेंट में जनरल अटलांटिक सिंगापुर फंड पीटीई (Pte) ने 3.5 फीसदी हिस्सा बेचा है। जनरल अटलांटिक ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए यह हिस्सा बेचा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!