शेयर मंथन में खोजें

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से कैंसर की दवा के लिए मंजूरी

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए (USFDA) यानी अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से पेमेट्रेक्सड (Pemetrexed) इंजेक्शन के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल कुछ खास तरह के कैंसर के इलाज में किया जाता है।

अरविंदो फार्मा की सब्सिडियरी को कैंसर की दवा के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी

यूजिया फार्मा स्पेश्यालिटिज ( Eugia Pharma Specialities) को यूएसएफडीए (USFDA) यानी अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से पेमेट्रेक्सड (Pemetrexed) इंजेक्शन के लिए मंजूरी मिली है।

एसजेवीएन का सोलर प्रोजेक्ट के लिए टाटा पावर सोलर सिस्टम्स के साथ करार

सरकारी कंपनी एसजेवीएन (SJVN) ने टाटा पावर सोलर सिस्टम्स के साथ करार किया है। राजस्थान के बीकानेर में 1000 मेगा वाट के सोलर सिस्टम्स लगाने के लिए करार किया है। इस प्रोजेक्ट की लागत 5500 करोड़ रुपए है। एसजेवीएन ने टाटा पावर के साथ ईपीसी (EPC) समझौता किया है।

टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी ने महाराष्ट्र में 100 मेगा वाट के सोलर प्रोजेक्ट को शुरू किया

टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी (MSEDCL) के लिए महाराष्ट्र के पारतुर में लगाया है। आपको बता दें कि टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी लिमिटेड यानी टीपीआरईएल (TPREL) देश के सबसे बड़े रिन्युएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है जो कि टाटा पावर की सब्सिडियरी है।

सीसीईए से हिंदुस्तान जिंक में 29.5% हिस्सा बिक्री को मंजूरी

आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की हुई अहम बैठक में सरकार ने हिंदुस्तान जिंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। सरकार हिंदुस्तान जिंक में 29.5% हिस्सा बेचेगी। सरकार को इस हिस्सा बिक्री से 38,000 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!