शेयर मंथन में खोजें

सीसीईए से हिंदुस्तान जिंक में 29.5% हिस्सा बिक्री को मंजूरी

आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की हुई अहम बैठक में सरकार ने हिंदुस्तान जिंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। सरकार हिंदुस्तान जिंक में 29.5% हिस्सा बेचेगी। सरकार को इस हिस्सा बिक्री से 38,000 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है।

जॉनसन एंड जॉनसन और मोमेंटा फार्मा ने नैटको और माइलन फार्मा पर मुकदमा दायर किया है

कंपपनी पर यह मुकदमा अमेरिका में दायर किया गया है। कंपनी पर पेटेंट उल्लंघन का आरोप है। आपको बता दें कि माइलन फार्मा कंपनी की मार्केटिंग पार्टनर है।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने पेंट कारोबार के लिए पूंजीगत खर्च बढ़ाकर दोगुना की

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने पेंट कारोबार शुरू करने के लिए पूंजीगत खर्च को बढ़ाकर दोगुना करने का फैसला किया है। कंपनी ने पूंजीगत खर्च को 5000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 10000 करोड़ रुपए करने का फैसला किया है।ला।

7 MWp के सोलर रुफटॉप प्रोजेक्ट के लिए टाटा पावर और टाटा मोटर्स के बीच करार

टाटा ग्रुप की दो कंपनियां टाटा पावर और टाटा मोटर्स ने करार किया है। दोनों कंपनियों ने यह करार 7 मेगा वाट पावर के सोलर रुफटॉप प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए किया है।

मैरिको ने ट्रू एलिमेंट्स में 54 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण किया

एपएमसीजी की दिग्गज कंपनी मैरिको ने ब्रेकफास्ट एंड स्नैक्स ब्रांड ट्रू एलिमेंट्स में 54 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने हिस्सा अधिग्रहण के लिए खर्च की गई राशि की जानकारी नहीं दी है। मैरिको ने HW Wellness Solutions यानी एच डब्लयू वेलनेस सॉल्यूशंस की ब्रांड ट्रू एलिमेंट्स को खरीदा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!