शेयर मंथन में खोजें

फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक का इंडसइंड बैंक के साथ करार

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा ऑफर की है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने इस सुविधा के लिए इंडसइंड बैंक के साथ करार किया है। इस करार के तहत बैंक 6.5 फीसदी का ब्याज दर ग्राहकों को देगा। इसके साथ ही समय से पहले पैसा निकालने पर ग्राहकों को किसी भी तरह की पेनाल्टी भी नहीं देनी होगी। ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा ऑफर कर एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने डिजिटल बैंकिंग पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार भारी गिरावट के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। भारतीय बाजारों की आज कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। कारोबार के दौरान रिकवरी का दौर भी देखने को मिला। साथ ही कल अमेरिकी बाजारों में हुए भारी गिरावट के कारण पहले से ही भारतीय बाजार पर असर पड़ने की संभावना थी।

एनटीपीसी से भेल को 6 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव आपूर्ति का ऑर्डर मिला

भारत हैवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड (BHEL) एनटीपीसी को मटेरियल हैंडलिंग ऑपरेशन के लिए 6 बिजली से चलने वाली लोकोमोटिव की आपूर्ति करेगी। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ऐसा पहली बार हो रहा है जब औद्योगिक इस्तेमाल के लिए बिजली से चलने वाली लोकोमोटिव का उपयोग किया जाएगा। बिजली से चलने वाले लोकोमोटिव का उत्पादन कंपनी के उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित इकाई में किया जाएगा।

ओशन स्पार्कल में हिस्सा खरीदेगी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स

अडानी हार्बर सर्विसेज ने मरीन सर्विस देने वाली कंपनी ओशन स्पार्कल लिमिटेड (ओएसएल) के अधिग्रहण के लिए करार किया है। आपको बता दें कि ओशन स्पार्कल लिमिटेड थर्ड पार्टी मरीन सर्विसेज प्रोवाइड करने वाली कंपनी है। अडानी हार्बर सर्विसेज अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स (एपीएसईजेड) लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी है।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार भारी गिरावट के साथ बंद

 बाजार में एक्शन के लिहाज से यह हफ्ता काफी दिलचस्प रहा। वैश्विक बाजारों में काफी हलचल रही। चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से बाजार पर दबाव दिखा। वहीं कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यूएस फेड के दरों में बढ़ोतरी के ऐलान का भी असर भारत सहित दूसरे बाजारों पर भी देखने को मिला। दो दिनों से बाजार में चली आ रही तेजी पर आज विराम लग गया। वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। भारतीय बाजारों की आज कमजोरी के साथ शुरुआत हुई।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!