शेयर मंथन में खोजें

नाएका का तीन कंपनियों में निवेश का ऐलान

ब्यूटी एंड फैशन ब्रांड नाएका ने तीन कंपनी अर्थ रिदिम, ओनेस्टो लैब्स और किका में रणनीतिक निवेश का ऐलान किया है। आपको बता दें कि ओनेस्टो लैब्स एक घरेलू डायरेक्ट टू कंज्यूमर ब्रांड इंक्यूबेटर कंपनी है। वहीं अर्थ रिदिम एक विज्ञान आधारित ब्यूटी ब्रांड है। कंपनी ने एक्टिववियर किका ब्रांड में भी निवेश का फैसला किया है।

मारुति सुजुकी ने बाजार में एमपीवी-XL6 का नया संस्करण उतारा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने मल्टी परपस गाड़ी XL6 का नया संस्करण बाजार में उतारा है। कंपनी नए वित्त वर्ष में नए मॉडल को बाजार में उतार रही है। साथ ही मौजूदा चुनौतियों और अनिश्चितताओं से निपटने के लिए भी तैयार हो रही है। इस नए XL6 में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है जबकि पीक पावर 75.8 किलोवाट की है। इस मॉडल में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प है। इसकी एक्सशोरुम कीमत 11.29 लाख रुपए से 14.55 लाख रुपए के बीच है।

ब्लूपिन टेक्नोलॉजी में 10.07 फीसदी हिस्सा खरीदेगी आईटीसी

अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाली कंपनी आईटीसी ब्लूपिन टेक्नोलॉजी में 10.07 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण करेगी। ब्लूपिन मायलो ब्रांड के जरिए डायरेक्ट टू कंज्यूमर उत्पाद बेचती है। आईटीसी ने एक्सचेंज को दिए गए रेगुलेटरी फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है। कंपनी ब्लूपिन टेक्नोलॉजी में 10.07 फीसदी हिस्सा खरीद के लिए 39.34 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। मायलो में यह निवेश ब्लूपिन टेक्नोलॉजी की ओर से सीरीज बी फंडिंग के जरिए जुटाई गई करीब 130 करोड़ रुपए में से शामिल है। पैसे जुटाने की प्रक्रिया में दूसरे निवेशकों में रिवरवॉक होल्डिंग्स,अल्टीरिया कैपिटल और इनोवेन कैपिटल भी शामिल है। यह सौदा 45 दिन में पूरा होने की उम्मीद है।

एलटीटीएस को जॉन्ट एयर मोबिलिटी से 10 करोड़ डॉलर का ऑर्डर

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को जॉन्ट एयर मोबिलिटी से 10 करोड़ डॉलर का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर कई साल के लिए मिला है। जॉन्ट एयर मोबिलिटी एक अमेरिकी कंपनी है। इस करार के तहत एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को अमेरिका में एक इंजीनियरिंग और आरएंडडी सेंटर खोलना होगा।

पश्चिम बंगाल में उत्पादन इकाई शुरू करेगी आईटीसी

अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी आईटीसी पश्चिम बंगाल में उत्पादन इकाई शुरू करेगी। राज्य में कंपनी की यह 20वीं उत्पादन इकाई होगी। कंपनी राजारहट इलाके में ग्रीन बिल्डिंग बनाएगी जो कंपनी की सब्सिडियरी आईटीसी इंफोटेक का कार्यालय होगा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!