शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में एनएसई का शुद्ध लाभ 57% बढ़कर 3,137 करोड़ रुपये हुआ

भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में अपनी समेकित कुल आय पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 25% से बढ़ कर 5,023 करोड़ रुपये होने की जानकारी दी है। कारोबार से प्राप्त आय के अलावा परिचालसन आय को भी अन्य श्रेणियों से प्राप्त आय का समर्थन मिला, जिसमें मुख्य रूप से क्लियरिंग सेवाएँ, डाटा सेंटर और कनेक्टिविटी शुल्क, सूचबद्ध सेवाएँ, सूचकांक सेवाएँ और डाटा सेवाएँ शामिल है।

1300 करोड़ रुपये के निवेश से अपोलो हॉस्पिटल्स मुंबई के वर्ली में नया हॉस्पिटल खोलेगी

देश की सबसे बड़ी वर्टिकली इंटीग्रेटेड स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने वाली कंपनी अपोलो हॉस्पिटल्स ने बड़े स्तर पर विस्तार योजना का ऐलान किया है। इसके तहत कंपनी की अगले 4 साल में 3512 नए बेड्स जोड़ने की योजना है। यह बेड्स देश के अलग-अलग 11 जगहों पर बढ़ाई जाएगी।

डाबर का दूसरी तिमाही में मुनाफा 18% घटा, बोर्ड का सेसा आयुर्वेदिक में 51% हिस्सा खरीद को मंजूरी

एफएमसीजी की दिग्गज कंपनी डाबर ने कल दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में करीब 18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 515 करोड़ रुपये से घटकर 425 करोड़ रुपये रहा है।

लार्सन ऐंड टूब्रो ने पेश किए शानदार नतीजे, मुनाफा 5%, आय 21% बढ़ी

इन्फ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो ने कल दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलेडिटेड आधार पर मुनाफे में 5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 3222 करोड़ रुपये से बढ़कर 3395 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।

केनरा बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में 11.3%, एनआईआई 4.63% बढ़ा

केनरा बैंक ने कल दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के मुनाफे में 11.3% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुनाफा 3606 करोड़ रुपये से बढ़कर 4015 करोड़ रुपये हो गया है। एसेट क्वालिटी में सुधार का असर मुनाफा पर दिखा है। ब्याज से शुद्ध आय में 4.63% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख