शेयर मंथन में खोजें

दूसरी तिमाही में एचडीएफसी का ग्रॉस एडवांसेज 7%, जमा में 15.1% की बढ़ोतरी

निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंक एचडीएफसी (HDFC) ने दूसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। बैंक के ग्रॉस एडवांसेज में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ग्रॉस एडवांस 7 फीसदी बढ़कर 25.19 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यह रकम 23.54 लाख करोड़ रुपये थी।

नेक्स्ट जेनरेशन आर्टिलरी के लिए भारत फोर्ज की सब्सिडियरी का अमेरिकी कंपनी के साथ करार

रक्षा क्षेत्र में भारत फोर्ज की सब्सिडियरी ने एक बड़ा करार किया है। कंपनी की सब्सिडियरी कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स ने अमेरिका की बड़ी डिफेंस कंपनी के साथ करार किया है। आपको बता दें कि कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स भारत फोर्ज की 100 फीसदी मालिकाना हक वाली कंपनी है।

मजबूत घरेलू मांग से सितंबर में बजाज ऑटो की बिक्री 20% बढ़ी

दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माण करने वाली दिग्ज कंपनी ने सितंबर महीने के ऑटो बिक्री के आंकड़े मंगलवार को जारी किए हैं। कंपनी की कुल बिक्री में 20% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का सितंबर में एसयूवी बिक्री में 24% का उछाल, कुल बिक्री में 16% की बढ़ोतरी दर्ज

ऑटो कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने सितंबर महीने के बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी की कुल बिक्री में 16% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सितंबर में कंपनी ने कुल 87,839 गाड़ियां बेची है। पिछले साल कंपनी ने 75,604 इकाई गाड़ियां बेची थी।

कैंसर की दवा के लिए सन फार्मा का इटली की कंपनी के साथ लाइसेंसिंग करार

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सन फार्मास्यूटिकल्स ने एक वैश्विक स्तर पर लाइसेंसिंग करार किया है। कंपनी ने यह करार फिलोजेन (Philogen) की एंटी कैंसर इम्यूनोथेरैपी दवा के लिए किया है। कंपनी की ओर से किए गए इस करार के तहत फाइब्रोमन (Fibromun) दवा की वैश्विक स्तर पर बिक्री का एक्सक्लूसिव अधिकार मिलेगा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख