शेयर मंथन में खोजें

कैंसर की दवा के लिए सन फार्मा का इटली की कंपनी के साथ लाइसेंसिंग करार

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सन फार्मास्यूटिकल्स ने एक वैश्विक स्तर पर लाइसेंसिंग करार किया है। कंपनी ने यह करार फिलोजेन (Philogen) की एंटी कैंसर इम्यूनोथेरैपी दवा के लिए किया है। कंपनी की ओर से किए गए इस करार के तहत फाइब्रोमन (Fibromun) दवा की वैश्विक स्तर पर बिक्री का एक्सक्लूसिव अधिकार मिलेगा।

 आपको बता दें कि सन फार्मा ने इटली की कंपनी फिलोजेन की स्पेश्यालिटी उत्पाद फाइब्रोमन की एक्सक्लूसिव बिक्री के लिए करार किया है। इस करार के तहत फाइब्रोमन की आपूर्ति की जिम्मेदारी भी कंपनी पर ही होगी। आपको बता दें कि यह एक एंटी कैंसर इम्यूनोथेरौपी की दवा है जिसका विकल्प सीमित तौर पर बाजार में उपलब्ध है। फिलहाल फिलोजेन की ओर से इस दवा का रजिस्ट्रेशन ट्रायल चल रहा है ताकि मुलायम त्वचा पर होने वाले सारकोमा और ग्लियोब्लास्टोमा जैसे कैंसर के इलाज में किया जाता है। सन फार्मा पर दवा की बिक्री की जिम्मेदारी होगी वहीं फिलाजेन पर दवा के चल रहे क्लिनिकल ट्रायल को पूरा करने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही रेगुलेटरी अथॉरिटी से दवा की मार्केटिंग मंजूरी की जिम्मेदारी पर इटली की कंपनी पर ही होगी। सन फार्मा का शेयर 0.35% गिर कर 1919.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 1 अक्टूबर 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख