पहली तिमाही में भेल (BHEL) का घाटा 83.3% बढ़ा
पावर जेनरेशन उपकरण उत्पादन करने वाली कंपनी भेल (BHEL) ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के घाटे में 83.3% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का घाटा 192 करोड़ रुपये से बढ़कर 352 करोड़ रुपये हो गया है।
पावर जेनरेशन उपकरण उत्पादन करने वाली कंपनी भेल (BHEL) ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के घाटे में 83.3% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का घाटा 192 करोड़ रुपये से बढ़कर 352 करोड़ रुपये हो गया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुनाफे में 87.7% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 2168.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 4070 करोड़ रुपये हो गया है।
देश के सबसे बड़े हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में से एक एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के मुनाफे में 43% की बढ़ोतरी हुई है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 925.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1323.7 करोड़ रुपये हो गया है।
ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। स्टैंडअलोन आधार पर मुनाफे में 98% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 1403 करोड़ रुपये से बढ़कर 2774 करोड़
रुपये हो गया है। वहीं आय में 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा स्टैंडअलोन आधार पर 178% बढ़ा है।