शेयर मंथन में खोजें

पहली तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 43% बढ़ा

देश के सबसे बड़े हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में से एक एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के मुनाफे में 43% की बढ़ोतरी हुई है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 925.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1323.7 करोड़ रुपये हो गया है।

पहली तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का मुनाफा 98% बढ़ा

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। स्टैंडअलोन आधार पर मुनाफे में 98% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 1403 करोड़ रुपये से बढ़कर 2774 करोड़
रुपये हो गया है। वहीं आय में 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में एसबीआई (SBI) का मुनाफा 178% बढ़ा

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा स्टैंडअलोन आधार पर 178% बढ़ा है।

पहली तिमाही में डाबर का मुनाफा 3.5% बढ़ा

एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी डाबर ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 3.5% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 441 करोड़ रुपये से
बढ़कर 456.6 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है।

पहली तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 2% घटा

फार्मा की दिग्गज कंपनी सन फार्मा ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 2% की कमी आई है। मुनाफा 2061 करोड़ रुपये से घटकर 2023 करोड़ रुपये आया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!