शेयर मंथन में खोजें

एमऐंडएम की ईवी सब्सिडियरी में टेमासेक का 1200 करोड़ रुपया निवेश का फैसला

सिंगापुर की कंपनी टेमासेक (TEMASEK) महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की ईवी (EV) से कारोबार में निवेश करेगी। टेमासेक कंपनी के ईवी कारोबार में 1200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। टेमासेक ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के साथ EV कारोबार में हिस्सा खरीद के लिए करार किया है।

पहली तिमाही में टाइटन का मुनाफा 2% गिरा

टाटा ग्रुप की फैशन, लाइफस्टाइल की रिटेल बिक्री करने वाली कंपनी टाइटन ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में 2% की गिरावट आई है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का मुनाफा 28% बढ़ा

इंडियन ओवरसीज बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। बैंक के मुनाफे में 28% की बढ़ोतरी हुई है। स्टैंडअलोन मुनाफा 392 करोड़ रुपये से बढ़कर 500 करोड़ रुपये हो गया है।

मुनाफे के मोर्चे पर इंडिगो ने भरी लंबी उड़ान, मुनाफा 236.3% बढ़ा

निजी क्षेत्र की एयरलाइन्स कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 236.3% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

पहली तिमाही में यूपीएल का मुनाफा 81% गिरा

 एग्रोकेमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी यूपीएल (UPL) ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!