शेयर मंथन में खोजें

फार्मा कंपनी सिप्ला का पहली तिमाही में मुनाफा 45% बढ़ा

फार्मा की दिग्गज कंपनी सिप्ला ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 45% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 686 करोड़ रुपये से बढ़कर 996 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 145% बढ़ा

 ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। स्टैंडअलोन आधार पर मुनाफे में 145% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 1013 करोड़ रुपये से बढ़कर 2485 करोड़रुपये हो गया है। वहीं आय में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 176.4% बढ़ा

बैंक ऑफ इंडिया ने पहली तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 561 करोड़ रुपये से बढ़कर 1551 करोड़ रुपये हो गया है। ब्याज से शुद्ध आय में 45.2% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 4072 करोड़ रुपये से बढ़कर 5914 करोड़ रुपये हो गया है।

निचले स्तर से शानदार सुधार के बाद बाजार दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में लागातर 3 हफ्तों से हरे निशान में बंद हो रहे हैं। एक दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में बढ़िया कारोबार देखने को मिला।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में एसबीआई कार्ड्स का मुनाफा 5.4% गिरा

एसबीआई कार्ड्स ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। एसबीआई कार्ड्स के मुनाफे में करीब 5.4% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 626.9 करोड़ रुपये से घटकर 593.3 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!