शेयर मंथन में खोजें

जेएलआर की वित्त वर्ष 2026 तक सालाना 300 करोड़ पाउंड निवेश की योजना

टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली कंपनी जेएलआर (JLR) यानी जैगुआर ऐंड लैंड रोवर ने निवेशकों को आगामी साल के निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। जेएलआर ने वित्त वर्ष 2026 तक सालाना 300 करोड़ पाउंड के निवेश की बात कही है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026 तक 3000 करोड़ पाउंड आय का लक्ष्य तय किया है। यह जानकारी कंपनी की ओर से दिए गए इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में दी गई है। जेएलआर जो एसयूवी (SUV) बनाती है जिसमें रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी बनाती है। कंपनी यह गाड़ी लैंड रोवर ब्रांड और जैगुआर लग्जरी कार के तहत बनाती है। कंपनी का वित्त वर्ष 2024 तक 2800 करोड़ पाउंड आय का लक्ष्य है।

ईवी (EV) फाइनेंसिंग के लिए एचएसबीसी का टाटा मोटर्स के साथ करार

एचएसबीसी (HSBC) इंडिया ने टाटा मोटर्स के साथ करार का ऐलान किया है। बैंक ने यह करार बिजली से चलने वाली गाड़ियों के लिए लोन उपलब्ध कराने के किया गया है। कंपनी कॉरपोरेट में काम करने वाले कर्मचारियों को आसानी से बिजली से चलने वाली गाड़ियों को खरीदने के लिए लोन मुहैया कराएगी।

सीएमएस (CMS) इन्फो के प्रोमोटर ने बेची 14 फीसदी की हिस्सेदारी

 सीएमएस (CMS) इन्फो सिस्टम के प्रोमोटर ने 14 फीसदी की हिस्सेदारी बेची है। प्रोमोटर ने 14 फीसदी की हिस्सेदारी बेचकर 638 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आपको बता दें कि सियॉन इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स कंपनी का प्रोमोटर है जिसने हिस्सेदारी बेची है। प्रोमोटर ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए हिस्सेदारी बेची है।

विंड पावर की बिक्री के लिए ग्रिडको का एसईसीआई के साथ करार

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने ग्रिडको यानी जीआरआईडीसीओ (GRIDCO ) के साथ पावर सेल एग्रीमेंट यानी पीएसए (PSA) किया है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एसईसीआई (SECI) 600 मेगा वाट विंड एनर्जी आपूर्ति करेगी। यह आपूर्ति ओडिशा की ट्रांसमिशन कंपनी ग्रिडको को करेगी। यह जानकारी नई ऐवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने दी है।

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से दवा के लिए मंजूरी

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी को एसोमेपेराजोल मैग्नीशियम (Esomeprazole Magnesium) की जेनरिक दवा की बिक्री के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। इसदवा का इस्तेमाल पेट और फूड पाइप यानी ओएसोफैगस से जुड़ी कुछ बीमारियों के इलाज में किया जाता है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख