शेयर मंथन में खोजें

ग्रैन्यूल्स इंडिया को यूएसएफडीए से दवा की अर्जी को मंजूरी

ग्रैन्यूल्स इंडिया को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। कंपनी को गाबापेंटिन (gabapentin) के जेनरिक दवा के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल ऑपरेशन के बाद वयस्कों में न्यूरैलजिया के प्रबंधन के लिए किया जाता है।

ल्यूपिन को यूएसएफडीए से दवा को शुरुआती मंजूरी मिली

दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को शुरुआती मंजूरी मिली है। कंपनी को valbenazine दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल टारडाइव डिसकाइनेशिया (tardive dyskinesia) के लिए किया जाता है।

इंश्योरेंस ब्रोकिंग कारोबार को बेचेगी एबी कैपिटल

फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल ने इंश्योरेंस ब्रोकिंग कारोबार से निकलने का फैसला किया है। कंपनी इसमें अपनी 50% की पूरी हिस्सेदारी Edme Services को बेचेगी। आपको बता दें कि आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड यानी एबीआईबीएल (ABIBL) से पूरी तरह निकलने का फैसला आदित्य बिड़ला कैपिटल ने किया है।

जेबीआईसी से एसजेवीएन (SJVN) के दो सोलर प्रोजेक्ट को फंडिंग मिली

सरकारी कंपनी सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड को जापान से उसके दो सोलर प्रोजेक्ट के लिए आर्थिक मदद मिली है। कंपनी को यह मदद जापान बैंक फॉर इन्टरनेशनल कॉपरेशन यानी जेबीआईसी (JBIC) से मिली है।

एलऐंडटी की सब्सिडियरी को पावर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को मिला ऑर्डर

लार्सन ऐंड टूब्रो की सब्सिडियरी को घरेलू और विदेशी बाजार के लिए नए ऑर्डर्स मिले हैं। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी के पावर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को नए ऑर्डर्स मिले हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!