शेयर मंथन में खोजें

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने घटायी एमसीएलआर

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने मौजूदा एमसीएलआर में 5 आधार अंकों की कटौती की है।

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने मुम्बई में शुरू की वोल्ट सेवा

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने सोमवार को मुम्बई में अपनी वॉयस ओवर एलटीई (वोल्ट) सेवा का शुभारंभ किया।

18% से अधिक उछला केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries) का शेयर

सप्ताह के पहले दिन केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries) के शेयर में 18% से अधिक की मजबूती आयी है।

एमओआईएल (MOIL) ने किया रिकॉर्ड तिथि का निर्धारण

एमओआईएल (MOIL) ने 28 सितंबर को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है। कंपनी ने इस दिन को 10 रुपये प्रति वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के बदले इतने ही मूल्य का बोनस शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए तय किया है।
बीएसई में एमओआईएल का शेयर शुक्रवार के बंद स्तर की तुलना में सपाट 390.00 रुपये पर ही खुला और सत्र के दौरान 399.10 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब 3.05 कंपनी के शेयर में 8.50 रुपये या 2.18% की मजबूती के साथ 398.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख