शेयर मंथन में खोजें

मिंडा कॉर्प ने खरीदी प्रिकॉल की 15.7% हिस्सेदारी, दोनों शेयर गिरे

मिंडा कॉर्पोरेशन (Minda Corporation) ने प्रिकॉल (Pricol) की 15.7% हिस्सेदारी शेयर बाजार में लगभग 400 करोड़ रुपये में खरीद ली है। इसके साथ ही गाड़ियों के पुर्जे बनाने वाली इन दो कंपनियों के बीच शेयर बाजार में नया खेल शुरू हो गया है।

अदाणी-हिंडेनबर्ग मामले में सर्वोच्च न्यायालय बनायेगा विशेषज्ञ समिति

अदाणी-हिंडेनबर्ग मामले पर सुनवाई करते हुए आज सर्वोच्च न्यायालय ने एक विशेषज्ञ समिति बनाने की बात कही है। इस समिति के सदस्यों की नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय ही करेगा।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज के स्टैंडअलोन मुनाफे में आई गिरावट

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 489 करोड़ रुपये से घटकर 257 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।

तीसरी तिमाही में शैफलर इंडिया का मुनाफा 21 फीसदी बढ़ा

औद्योगिक और ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने वाली कंपनी शैफलर इंडिया ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 21 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है।

वोडाफोन आइडिया को सीएलएसए ने सेल रेटिंग दी, लक्ष्य भाव भी घटाया

जानी-मानी विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने वोडाफोन आइडिया के तिमाही नतीजों को देखने के बाद इसके शेयरों को बेचने की सलाह दी है। वोडाफोन आइडिया के लिए सेल रेटिंग के साथ जारी अपनी रिपोर्ट में सीएलएसए ने कहा है कि इसके तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमानों से कमजोर रहे हैं। सीएलएसए ने इसका लक्ष्य भाव 6 रुपये से घटा कर 5 रुपये कर दिया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!