शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल का कंसोलिडेटेड मुनाफा 91.5 फीसदी बढ़ा

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 91.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 1588 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर मुनाफा 26 फीसदी घटकर 2145 करोड़ रुपये से 1588 करोड़ रुपये हो गया है।

तीसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 4 फीसदी बढ़ा

दोपहिया बनाने वाली नामी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 686 करोड़ रुपये से बढ़कर 711 करोड़ रुपये हो गया है।

तीसरी तिमाही में मुनाफे से घाटे में आई टाटा स्टील

 टाटा स्टील ने तीसरी तिमाही में कमजोर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी तीसरी तिमाही में मुनाफे से घाटे में आ गई है। कंपनी ने 9573 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 2224 करोड़ का कंसोलिडेटेड घाटा दर्ज किया है।

एसबीआई (SBI) का तीसरी तिमाही में मुनाफा 68.5 फीसदी बढ़ा

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) यानी एसबीआई का तीसरी तिमाही में मुनाफा स्टैंडअलोन आधार पर 68.5 फीसदी बढ़ा है। बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 8431.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 14205.3 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं बैंक का एनआईआई (NII) यानी नेट इंटरेस्ट इनकम (शुद्ध ब्याज आय (Net Interest Income) में 24.1% की बढ़ोतरी हुई है।

हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट बैन करने का नहीं है कोई मतलब : बसंत माहेश्वरी

अदाणी समूह पर हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट से शुरू हुआ विवाद जल्द शांत होता नजर नहीं आ रहा है। इस रिपोर्ट ने देश के सियासी हलकों और अर्थ जगत में हलचल मचा दी है। बाजार के जानकार बसंत माहेश्वरी का कहना है कि हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट को भारत में प्रतिबंधित बैन करने का कोई मतलब नहीं बनता है। ऐसी सलाह देने वाले लोग इस मसले की गहराई से अनभिज्ञ हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख