शेयर मंथन में खोजें

5 महीनों के शिखर पर पहुँची कोर सेक्टर वृद्धि दर

वाणिज्य मंत्रालय (Commerce Ministry) की ओर से जारी किये गये ताजा आँकड़ों के मुताबिक मार्च में देश के 8 मुख्य उद्योगों (Core Sector) की वृद्धि दर 4.7% रही, जो पिछले 5 महीनों में सर्वाधिक है।

इससे पहले फरवरी में यह 2.2% रही थी। हालाँकि साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 में यह दर 4.3% पर ही बरकरार रही। इन 8 मुख्य क्षेत्रों में कोयला, कच्चा तेल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी उत्पाद, ऊर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली शामिल हैं।
माह दर माह आधार पर रिफाइनरी उत्पाद उत्पादन, जो कोर सेक्टर इंडेक्स का करीब 30% हिस्सा होता है, में -0.8% के मुकाबले 4.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वहीं सीमेंट उत्पादन 8% के मुकाबले 15.7% पर पहुँच गया, जो जानकारों के अनुसार देश में निर्माण गतिविधियों में तेजी को दर्शाता है। वहीं ऊर्वरक उत्पादन 2.5% की तुलना में 4.3%, स्टील उत्पादन 4.9% के मुकाबले 6.7% और कोयला उत्पादन 7.4% के मुकाबले 9.1% रहा। हालाँकि कच्चा तेल उत्पादन -6.1% से घट कर -6.2% और प्राकृतिक गैस उत्पादन 3.8% से गिर कर 1.4% रह गया। (शेयर मंथन, 01 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख