शेयर मंथन में खोजें

उत्तरी-तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय ओडिशा में शुरू होगी मूसलाधार बारिश - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान उत्तरी-तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय ओडिशा में मूसलाधार बारिश शुरू हो जायेगी।

पूर्वोत्तर राज्यों और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में तूफान 'फानी' से बारिश होगी। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भागों में छिटपुट बारिश जारी रहने के आसार हैं। जबकि देश के बाकी अधिकांश भागों में लू जैसे हालात बने रहने की आशंका है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों में पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम से भारी और एक-दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश देखने मिली है। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश हुई है। इसके अलावा झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश की हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। बारिश की गतिविधियाँ उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों में भी देखने को मिली। इन भागों में छिटपुट बारिश हुई। दूसरी ओर राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान अब और प्रभावी होते हुए भयंकर रूप ले चुका है और उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। 1 मई को यह बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य पर पहुँच गया था। उधर असम और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ते हुए पूर्वी जम्मू-कश्मीर पर पहुँच गया है। इसके कारण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक होते हुए मध्य अरब सागर तक एक ट्रफ रेखा सक्रिय है। (शेयर मंथन, 01 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!